ग्वालियर: सरकारी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में जनवरी 2026 माह मे एनएबीएच की टीम व्यवस्थाओं को देखने आई थी जिस पर टीम को सुपर हॉस्पिटल की सभी व्यवस्थाएं 2023 मे दिए गए सर्टिफिकेट के मानदंडों के अनुरूप मिली है।बताया जा रहा है कि एनएबीएच की मान्यता सुपर हॉस्पिटल को 6 जुलाई 2023 को मिल गई थी, जो की जुलाई 2027 तक वैध है।
सुपर हॉस्पिटल को मान्यता दिलाने मे पूर्व तत्कालीन डीन अक्षय निगम, अधीक्षक डॉक्टर गिरजा शंकर गुप्ता की भूमिका रही। 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पूर्व चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने अपने हाथों से डॉ गिरजा शंकर गुप्ता को प्रमाण पत्र सोपा था।
