यूएई में फंसे इंदौर के पूर्व विधायक समेत कई यात्री लौटे

इंदौर: इजराइल-ईरान तनाव के चलते यूएई में प्रभावित उड़ानों के कारण फंसे इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, मनोज पटेल और विशाल पटेल सहित कई यात्री अब सुरक्षित भारत लौट आए हैं.दुबई और शारजाह से उड़ानें रद्द होने के कारण ये लोग पिछले कुछ दिनों से यूएई में रुके हुए थे. भारत पहुंचने पर एयरपोर्ट पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया.

लगातार कैंसिल हो रही थी फ्लाइट
यूएई में हालात बिगड़ने के बाद कई उड़ानें रद्द कर दी गई थीं. शारजाह-इंदौर फ्लाइट 28 फरवरी से लगातार रद्द की जा रही थी. 3 मार्च को भी यह उड़ान संचालित नहीं हो सकी. इसके चलते इंदौर, भोपाल और मध्यप्रदेश के अन्य जिलों के सैकड़ों यात्री दुबई और शारजाह में फंसे रहे. कई यात्रियों को होटल में अतिरिक्त दिन रुकना पड़ा.

मिसाइल अलर्ट के बीच डर का माहौल
कुछ यात्रियों ने बताया कि तनाव के दौरान मिसाइल अलर्ट जारी होने से भय का माहौल बन गया था. अनिश्चितता के कारण लोग लगातार एयरलाइंस और ट्रैवल एजेंसियों से संपर्क में थे.

लौटने वालों में ये प्रमुख नाम शामिल
वापस लौटने वालों में उद्योगपति मनीष शाहरा, मनीष अग्रवाल, पिंटू छाबड़ा, गोलू पाटनी, उत्पल गोयल, आदित्य शर्मा, प्रवीण कक्कड़ समेत अन्य यात्री शामिल हैं. सभी के सुरक्षित लौटने से परिजनों और समर्थकों ने राहत की सांस ली है.

एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
इंदौर एयरपोर्ट पर संजय शुक्ला और मनोज पटेल के समर्थकों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया. समर्थकों ने सुरक्षित वापसी को राहत भरा क्षण बताया

Next Post

20 रूपए के लिए युवक को मारा चाकू

Wed Mar 4 , 2026
जबलपुर: मदन महल थाना अंतर्गत गुलौआ चौक में 20 रूपए के लिए उपजे विवाद के बाद युवक ने साथी पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गया वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके […]

You May Like