
सिंगरौली। अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता सीजन-7 के आज दूसरे दिन रविवार को देश-विदेश के नामी पहलवानों ने बैढ़न की धरती पर अपने दमखम का प्रदर्शन किया। आज दूसरे दिन खेल का शुभारंभ कलेक्टर गौरव बैनल एवं एसपी मनीष खत्री ने विधिवत पूजन-अर्चन कर किया। प्रतियोगिता के अंतिम में रामेश्वर यादव भारत केसरी एवं ईरान के इरफान शेख के बीच जोरदार संघर्ष हुआ, अंत में इरफान शेख ने हार मान लिया। जहां रामेश्वर यादव विजेता घोषित किये गये।
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के समापन दिवस पर रामलीला मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जो देर शाम तक जमी रही। समापन अवसर पर सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। रविवार की दोपहर से देर शाम तक चले मुकाबलों में पहलवानों के दांव-पेंच देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इधर आज रविवार को अंतरराष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता के दूसरे अंतिम दिन पहला मुकाबला: हिटलर पहलवान-बनारस ने पंडित थापा वर्मा -नेपाल को हराया। दूसरा मुकाबला: बाबा नागेंद्रदास-अयोध्या ने बिल्ला पहलवान-हरियाणा पर जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला: बाबर पहलवान-अजमेर ने तूफान पहलवान राजस्थान को पराजित किया। चौथा मुकाबला: पागल बाबा-अयोध्या और पंकज पहलवान का मैच बराबरी पर छूटा। पांचवां मुकाबला: अमरेश शाह-सिंगरौली ने मोहम्मद जामू-सितरपुर को हराया। छठा मुकाबला: नीरज शाह-सिंगरौली ने अमरेन्द्र शाह-सतना को पराजित किया। सातवां मुकाबला-महिला आकांक्षा उत्तराखंड ने मुस्कान-कानपुर को हराया। आठवां मुकाबला: देवा-आगरा और चिमचिम ढोगरा के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। नौवां मुकाबला: पंकज -बनारस ने शिवराज-प्रयागराज को हराया। दसवां मुकाबला: धरम-सिंगरौली व जियान-सीतामढ़ी के बीच कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं दंगल प्रतियोगिता में स्थानीय व बाहरी पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। महिला पहलवानों की भागीदारी ने भी दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
कात्यायनी ने पूनम को दी शिकस्त
11 मुकाबला महिला: कात्यायनी-सिंगरौली ने पूनम-कानपुर को हराया। ृ12 मुकाबला: रिया-मेरठ व रोशनी चौहान-सिंगरौली का मैच बिना परिणाम समाप्त हुआ। 13 मुकाबला: मोनिका मिश्रा कानपुर को नेपाल की पहलवान ने हराया। 14 मुकाबला: पागल बाबा-अयोध्या ने पश्चिम बंगाल के पहलवान को पराजित किया। 15 मुकाबला: फैजन गनी-चित्रकूट ने मुल्ला टाइगर-हरियाणा को हराया। 16 मुकाबला: राहुल पाण्डेय-हरिद्वार व राजू थापा-नेपाल का मैच बराबरी पर रहा। 17 मुकाबला: मोहम्मद रिजवान गनी-जम्मू ने कटप्पा-केरल को हराया। 18 मुकाबला: बिल्ला-राजस्थान व अमन-मेरठ का मुकाबला बराबरी पर छूटा। 19 मुकाबला: हर्षित सिंह-सीधी व अमरेश शाह-सिंगरौली के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। 20 मुकाबला: कुलदीप-मथुरा व विक्की गोरखपुर का मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। 21 मुकाबला: अमन ईरान ने जगरूप हरियाणा को हराया। 23 मुकाबला: शास्त्री-हरिद्वार व कुलदीप हरियाणा के बीच कोई नतीजा नहीं निकला। 24 मुकाबला महिला: आकांक्षा कानपुर व वैशाली-दिल्ली का मैच बराबरी पर रहा। 25 मुकाबला: बाबर पठान -दिल्ली व कुलदीप-हरियाणा के बीच नतीजा नहीं निकला। 26 मुकाबला: अभिनव-सिंगरौली व बिरबल-धतूरा का मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
मैदान के बाहर भाई-चारा का संदेश दें: रामनिवास
सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने संबोधित करते हुये कहा कि दंगल का यह संदेश है कि खेल के मैदान में एक-दूसरे के विरूद्ध पटखनी देने का प्रयास करते हैं और जीत के लिए हर संभव कोशिश करते हैं, लेकिन जैसे ही मैदान के बाहर खिलाड़ी आते हैं, गले लगाते हुये आपस में मिलते हैं और प्रेम भाई-चारा दिखाते हैं। दंगल का यह संदेश है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने खेल को बढ़ावा देने का काम कर रहे थे। उन्होंने दंगल खेल प्रतियोगिता की जमकर तारीफ की है।
