चावल, चीनी में साप्ताहिक तेजी; गेहूं नरम, खाद्य तेलों, दालों में घटबढ़

नयी दिल्ली, 01 मार्च (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ चीनी में भी तेजी रही। गेहूं की कीमत नरमी देखी गयी जबकि खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 16 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 3,853 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 23 रुपये सस्ता होकर 2,834 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा। आटा की कीमत भी 18 रुपये गिरकर 3,310 रुपये प्रति क्विंटल हो गयी।

बीते सप्ताह खाद्य तेलों में भी उतार-चढ़ाव रहा। सरसों तेल औसतन 27 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। मूंगफली तेल 227 रुपये और सूरजमुखी तेल 80 रुपये महंगा हुआ। वनस्पति की कीमत 79 रुपये और पाम ऑयल की 67 रुपये बढ़ी। सोया तेल 54 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ।

मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। चीनी भी सात रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

 

Next Post

शीर्ष 10 की नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,18,902 करोड़ रुपये घटा

Sun Mar 1 , 2026
मुंबई, 01 मार्च (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही भारी गिरावट के बीच बीएसई की शीर्ष 10 में शामिल नौ कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 2,18,902 करोड़ रुपये घट गया जबकि हिंदुस्तान यूनीलिवर (एचयूएल) को एमकैप में फायदा हुआ है। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का एमकैप सबसे […]

You May Like