रुपया 53 पैसे लुढ़का

मुंबई, 28 अप्रैल (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 53 पैसे लुढ़क गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.68 रुपये का बोला गया।

यह 30 मार्च के बाद का रुपये का निचला स्तर है।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर एक पैसा मजबूत होकर 94.15 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रुपया आज 20 पैसे की गिरावट में 94.35 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और इसके बाद लगातार टूटता हुआ। 94.68 रुपये प्रति डॉलर तक उतरकर उसी स्तर पर बंद हुआ।

भारतीय पूंजी बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर सूचकांक में मजबूती और कच्चे तेल में दो प्रतिशत से अधिक तेजी से रुपये पर दबाव रहा। कच्चा तेल आज 2.3 प्रतिशत चढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया।

 

 

Next Post

गूगल ने इंडिया एआई हब की आधारशिला रखी

Tue Apr 28 , 2026
विशाखापत्तनम्, 28 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी टेक कंपनी गूगल ने अडानी कोनेक्स और एयरटेल की नेक्स्ट्रा के साथ साझेदारी में यहां अपने एआई हब का शिलान्यास किया। यह परियोजना 15 अरब डॉलर की है और भारत में गूगल का सबसे बड़ा निवेश है। आंध्र प्रदेश के तारलुवाडा में आयोजित इस समारोह […]

You May Like