विदेशी मुद्रा भंडार 9.9 अरब डॉलर बढ़कर 716.9 अरब डॉलर पर

मुंबई, 21 अगस्त (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 9.905 अरब डॉलर बढ़कर 24 सप्ताह के उच्चतम स्तर 716.907 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह लगातार सातवां सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा का देश का भंडार बढ़ा है। इस दौरान इसमें 49.974 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। गत 07 अगस्त को समाप्त सप्ताह में यह 14.136 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 707 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 14 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार की वृद्धि में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति का सबसे बड़ा योगदान रहा। यह 7.225 अरब डॉलर बढ़कर करीब 11 महीने के उच्चतम स्तर 581.851 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

इसमें अमेरिकी डॉलर के साथ ब्रितानी पाउंड, जापानी येन और यूरो भी शामिल हैं। इनके मूल्य का निर्धारण डॉलर तुलना में इनकी संदर्भ दर के आधार पर होता है। आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार 2.679 अरब डॉलर बढ़ा और सप्ताहांत पर 111.417 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह इसका भी ढाई महीने का उच्चतम स्तर है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 50 लाख डॉलर बढ़कर 4.899 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, विशेष आहरण अधिकार 50 लाख डॉलर घटकर 18.74 अरब डॉलर रहा।

.....

Next Post

महाकाल की तर्ज पर टीकमगढ़ में बनेगा कुंडेश्वर लोक

Fri Aug 21 , 2026
टीकमगढ। सीएम डॉ मोहन यादव आज अपने तय कार्यक्रम के अनुसार टीकमगढ़ पहुंचे जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर टीकमगढ़ को एक बड़ी सौगात दी. डॉ यादव ने कहा है कि टीकमगढ़ जिले में महाकाल की तर्ज पर कुंडेश्वर लोक बनाया जाएगा। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए […]

You May Like