सोनोग्राफी को लेकर विवाद, युवक ने भाई और मां से की मारपीट

इंदौर: सिमरोल थाना क्षेत्र के ग्राम चिकली में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने भाई और मां के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय फरियादी अमित निनामा निवासी ग्राम चिकली ने शिकायत दर्ज कराई कि घर पर उसकी पत्नी को सोनोग्राफी कराने की बात को लेकर विवाद हुआ.

इसी दौरान उसके भाई अतुल निनामा ने गुस्से में आकर फरियादी और उनकी मां को गालियां दीं. आरोप है कि अतुल ने लकड़ी के डंडे से मारपीट कर चोट पहुंचाई और जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. सिमरोल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू करते हुए तलाश शुरु की.

Next Post

डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर बुजुर्ग दंपती से 1.15 करोड़ की ठगी

Sat Feb 28 , 2026
इंदौर:हीरानगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. अज्ञात बदमाशों ने डिजिटल गिरफ्तारी का भय दिखाकर 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला और उनके पति से एक करोड़ 15 लाख रुपये हड़प लिए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया […]

You May Like