रील बनाने वाले 6 नवआरक्षको को एसपी ने थमाया नोटिस

रीवा। रीवा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 6 नव आरक्षक वर्दी पहन कर रील बनाई और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. जिसके बाद पीटीएस के पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार जैन ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

दरअसल नव आरक्षको ने रील में कह रहे है कि शक्ल अच्छी नही तो क्या हुआ सरकारी नौकरी है, जैसे कई शब्द कहे और सोशल मीडिया प्लेटफार्म में वीडियो वायरल कर दिया. जारी शोकाज नोटिस में लिखा गया है कि इस कृत्य से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है. 25 फरवरी को वर्दी पहने नव आरक्षको ने वीडियो पोस्ट की थी. उसके बाद लोगो ने अलग-अलग कमेंट्स किये. जब मामला पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा तो नोटिस जारी कर जवाब मांगे गये. रील बनाने वाले नव आरक्षको में अनिल कड़ोदिया जिला देवास, आनंद कुलवरे इंदौर, प्रदीप यादव उज्जैन, राज कुमार सैन्धव उज्जैन, मोनू सतबाढिय़ा उज्जैन, सुरजीत गर्ग विदिशा सभी पीटीएस रीवा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है.

Next Post

मालथौन के सीपुरखुर्द जंगल में तेंदुए का हमला,एक व्यक्ति गंभीर घायल, सागर रेफर

Fri Feb 27 , 2026
मालथौन। क्षेत्र के सीपुरखुर्द जंगल में गुरुवार दोपहर एक तेंदुए के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सुखलाल अहिरवार के रूप में हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया है। रेंजर नितेश सोनी ने बताया कि सुखलाल अहिरवार दोपहर के […]

You May Like