जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत रामनगर एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी। जांच में यह बात सामने आई कि मृतक मानसिक तनाव और पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहा था।
पत्नी के अनैतिक संबंध थे जिसके उकसाने पर उसने आत्मघाती कदम उठाया था। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. गोरखपुर पुलिस ने बताया कि सात जनवरी को दीपक कुमार वर्मा निवासी चित्रांश स्कूल का पास रामनगर गोरखपुर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। जिसमें पता चला कि मृतक दीपक वर्मा की पत्नी श्रीमती रश्मि कनौजिया के द्वारा विवाहित होने के पश्चात भी अन्य पुरुष से अनैतिक संबंध रखने पर पति द्वारा उसे मना करने पर दोनों पति पत्नि के मध्य इसी बात को लेकर वाद विवाद होता था। दीपक वर्मा का पिछले करीब 1 वर्ष से मानसिक रूप से प्रताड़ित था। पत्नी रश्मि द्वारा पति दीपक को आत्महत्या के लिये उकसाया गया था।
