जियावन पुलिस की अवैध रेत माफिया पर कार्रवाई, रेत से लदा ट्रैक्टर जप्त 

सिंगरौली। जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जियावन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से लदे एक ट्रैक्टर को जप्त किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खनिज अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। कार्रवाई के दौरान सिल्वर रंग का आयशर कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 66 ए 6953 अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया। ट्रैक्टर में लगभग 3 घन मीटर रेत लोड थी, जिसकी अनुमानित कीमत 5 हजार रुपये बताई गई है। थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस चौकी कुंदवार, थाना जियावन की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जप्त किया। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर ट्रैक्टर को सुरक्षार्थ चौकी परिसर में खड़ा करा दिया है तथा मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

Next Post

बैढ़न-बरगवां मार्ग पर दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर

Thu Feb 26 , 2026
सिंगरौली। जिले के बैढ़न-बरगवां सड़क मार्ग पर आज दिन गुरुवार को एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर से लंबे समय तक यातायात बाधित रहा। यह मार्ग बैढ़न का प्रमुख और व्यस्त रास्ता […]

You May Like