दो दिन की राहत के बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मार्च की शुरुआत में बरसात के संकेत

भोपाल: प्रदेश में फिलहाल बारिश से राहत के आसार हैं और आज मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन यह ठहराव ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 27 फरवरी से एक नया सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर मार्च की शुरुआत में दिखाई दे सकता है। खासतौर पर 1 और 2 मार्च को कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ के कारण पिछले दो दिनों में मौसम ने अचानक करवट ली थी। 20 से अधिक जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया। मंगलवार को इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, बैतूल, खंडवा, सीहोर, सिवनी, डिंडोरी, रायसेन और रतलाम सहित कई जिलों में बदले मौसम का असर देखा गया।

तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंदसौर, शाजापुर, चित्रकूट और राजगढ़ में भी रातें ठंडी रहीं। अब सबकी नजर 27 फरवरी के बाद सक्रिय होने वाले सिस्टम पर टिकी है, जो एक बार फिर मौसम का रुख बदल सकता है।

Next Post

उच्चतम न्यायालय ने फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' के खिलाफ याचिका खारिज की

Wed Feb 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 फरवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका बुधवार को यह कहते हुए खारिज कर दी कि फिल्म का नाम यादव समुदाय की नकारात्मक छवि पेश नहीं करता है। न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना एवं उज्जल भुयान की […]

You May Like