किसान महाचौपाल के बाद जवाहर चौक पर जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक पर आयोजित कांग्रेस की किसान महाचौपाल समाप्त होते ही क्षेत्र की सड़कों पर अचानक वाहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ताओं और समर्थकों के एक साथ बाहर निकलने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।

महाचौपाल खत्म होने के बाद चारों ओर से निकलने वाले वाहनों के कारण मुख्य मार्गों प्लैटिनम प्लाजा,अटल पथ और रोशनपुरा चौराहे पर लंबा जाम लग गया। कई स्थानों पर स्थिति ऐसी रही कि वाहन घंटों रेंगते नजर आए। दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहन चालकों को खासा परेशान होना पड़ा।

यातायात पुलिस ने हालात संभालने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया और मार्गों का अस्थायी डायवर्जन किया, तब जाकर धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। हालांकि शाम तक लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बड़े आयोजनों के दौरान यातायात प्रबंधन की ठोस व्यवस्था जरूरी है, ताकि आमजन को असुविधा का सामना न करना पड़े।

Next Post

बी-फार्मा छात्र की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार ट्राले ने मारी टक्कर, दो अन्य वाहन चालक भी घायल

Tue Feb 24 , 2026
इंदौर। खुड़ैल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आने से बी-फार्मा के अंतिम वर्ष के छात्र की मौत हो गई. अनियंत्रित ट्राले ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मारने के बाद दो अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया. आक्रोशित लोगों ने मौके से भाग […]

You May Like