जापान में बस और कार की टक्कर, 9 बच्चों सहित 14 घायल

टोक्यो, 24 फरवरी ( वार्ता) जापान के फुकुओका प्रान्त में मंगलवार सुबह एक स्कूली बच्चों की बस और कार के बीच हुई भिड़ंत में 14 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा ओन्गा शहर के एक चौराहे पर स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9 बजे हुआ। इस दुर्घटना में घायल होने वालों में शुरूआती कक्षाओं में पढ़ रहे नौ बच्चे, स्कूल के 4 कर्मचारी और कार का चालक शामिल है। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

Next Post

इंडिगो की चार दिन की विशेष सेल, किराया 1,999 रुपये से

Tue Feb 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 फरवरी (वार्ता) निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने मंगलवार को अपनी सीमित अवधि की सेल ‘स्प्लैश इंटू सेविंग्स’ पेश की जिसमें चुनिंदा घरेलू मार्गों पर सभी शुल्क सहित एकतरफा किराया 1,999 रुपये से शुरू होगा। यह सेल 24 फरवरी से 27 फरवरी तक की बुकिंग पर इस […]

You May Like