रुपया पांच पैसे मजबूत

मुंबई, 23 फरवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में सोमवार को रुपया पांच पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.8950 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 26 पैसे टूटकर 90.9450 रुपये पर रही थी।

रुपये में आज शुरू से ही तेजी रही। यह 17.50 पैसे की मजबूती के साथ 90.76 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। बीच कारोबार में यह ऊपर 90.68 रुपये और नीचे 90.90 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंत में 90.8950 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.1 प्रतिशत की नरमी से रुपया मजबूत हुआ है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।

 

Next Post

क्षतिग्रस्त पुल का कलेक्टर- एसपी ने किया निरीक्षण    

Mon Feb 23 , 2026
जबलपुर। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने शहपुरा के पास नेशनल हाईवे पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहपुरा में कैथरा रेलवे फाटक और अंधमूक बाईपास पर लाइट, ब्रेकर, रेलिंग और ब्लिंकर्स लगाकर समुचित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वाहनों के […]

You May Like