मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता) महाराष्ट्र सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश की तिथि में बदलाव के कारण सरकारी प्रतिभूति और विदेशी विनियम बाजार अब 05 सितंबर की जगह 08 सितंबर को बंद रहेंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने 08 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है और साथ ही 05 सितंबर के सार्वजनिक अवकाश रद्द कर दिया गया है। इसके मद्देनजर अब सरकारी प्रतिभूति बाजार, विदेशी विनिमय बाजार, मनी मार्केट और रुपये पर आधारित ब्याज दर डेरिवेटिव बाजार सोमवार को बंद रहेंगे जबकि 05 सितंबर को इनमें काम होगा।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र सरकार ने 05 सितंबर को ईद-उल-मिलाद का अवकाश रद्द कर 08 सितंबर को गणपति विसर्जन के मौके पर छुट्टी देने का फैसला किया है।
