कुलगुरु कार्यालय के बाहर नारेबाजी, इस्तीफे की मांग, एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन

जबलपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सचिन रजक के नेतृत्व में छात्रों ने कुलगुरु प्रो. राजेश वर्मा के कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और उन्हें रोककर इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कुलगुरु को कार्यालय परिसर में घेर लिया गया, जिससे प्रशासनिक भवन में हंगामे की स्थिति बन गई। एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि एमबीए, एलएलबी, बीएससी, बीसीए सहित कई पाठ्यक्रमों के परिणाम महीनों से लंबित हैं। एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम आठ माह से घोषित नहीं हुआ है। परीक्षा समय-सारिणी में बार-बार बदलाव, मूल्यांकन में त्रुटियां और पुनर्मूल्यांकन में देरी से छात्र परेशान हैं। संगठन के अनुसार 1500 से अधिक डिग्रियां और 1800 अर्जेंट डिग्रियां लंबित हैं। संगठन ने पीएम-उषा योजना की राशि के उपयोग पर भी सवाल उठाते हुए तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित न किए जाने का आरोप लगाया। एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन में ये रहे शामिल

इस मौके पर सचिन रजक (जिलाध्यक्ष), करन तामसेतवार (राष्ट्रीय सचिव), अमित मिश्रा (प्रदेश उपाध्यक्ष), नीलेश माहर, अपूर्व केशरवानी, सक्षम यादव, यश, अभिनव मिश्रा, अभिषेक पटेल, पुष्पेन्द्र गौतम, अर्पित सोनकर, मो. जिशान, हर्ष, आकाश सेन, विकास पटेल, अतुल चौधरी, करण सिंह, दीपेश विश्वकर्मा, फैजल मंसूरी सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

Next Post

अमेरिकी डील से बर्बाद हो जाएगा मध्यप्रदेश का किसान: कांग्रेस

Mon Feb 23 , 2026
भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को प्रस्तावित भारत–अमेरिका व्यापार समझौते पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि यह डील भारतीय किसानों के लिए गंभीर खतरा साबित होगी और राष्ट्रीय हितों से समझौता करेगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री सज्जन […]

You May Like