सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें: संभागायुक्त

जबलपुर: संभागायुक्त धनंजय सिंह ने आज संभागीय अधिकारियों के साथ समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक की। बैठक में कलेक्टर- कमिश्नर कांफ्रेंस के बिंदुओं के पालन और विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया गया।उन्होंने कहा कि कृषि वर्ष 2026 की कार्ययोजना के अनुसार सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करनी होगी। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता और मत्स्य विभागों से फील्ड स्तर पर क्रियान्वित योजनाओं की रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए।

पशुपालन विभाग में डॉ. अम्बेडकर कामधेनु योजना, क्षीरधारा और हिण्यगर्भा योजनाओं पर चर्चा की गई। ग्रामीण विकास विभाग की मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के तहत विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने, पंचायत स्तर पर नए राजस्व स्रोत सृजन, पीएम आवास (ग्रामीण) की पूर्णता, बैंक ऋण वितरण और मनरेगा भुगतान पर प्रगति की समीक्षा हुई।
कम प्रगति लाने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी
संभागायुक्त ने पीएम जनमन व धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में कम प्रगति लाने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने और वनाधिकार पत्र धारकों को योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु जिला स्तर पर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन पर प्रगति सुनिश्चित करने और संकल्प से समाधान अभियान के दौरान फील्ड विजिट व शिविरों में आवेदन/शिकायतों के निराकरण की मॉनीटरिंग का आदेश भी दिया गया।

Next Post

शहर के व्यस्त मार्गों पर लगेगी ई-रिक्शा के संचालन पर रोक

Wed Feb 18 , 2026
जबलपुर: जिला सड़क सुरक्षा समिति की मंगलवार को संपन्न हुई बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय की मौजूदगी में आयोजित की गई इस बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को […]

You May Like