सडक़ों- फुटपाथों के मैकेनिकल दुकानों के खिलाफ याचिका दायर

जबलपुर: शहर की कई प्रमुख सडक़ों और फुटपाथों पर अवैधानिक रूप से मैकेनिकों की दुकानें संचालित हैं। इसी को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के डॉ. पीजी नाजपांडे व रजत भार्गव ने याचिका दायर कर बताया कि मैकेनिकों की दुकानों की वजह से ट्रैफिक प्रभावित होता है। याचिका में कहा गया कि इसके पूर्व भी हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट के निर्देश पर शहर में कई मैकेनिक जोन बनाए गए थे। इसके बावजूद अधिकतर मैकेनिकों को वहां शिफ्ट नहीं किया गया।
याचिका में कहा गया कि पुराने बस स्टेण्ड से एमएलबी जाने वाली सडक़ व फुटपाथ पर मैकेनिकों और सुधार के लिए आने वाले वाहनों का कब्जा बना रहता है। राहगीरों का यहां चलना दूभर हो रहा है। इसी तरह इनकम टैक्स चौराहे से लेकर रसल चौक के बीच भी कई मैकेनिकों की दुकानें संचालित हैं। इससे दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। सबसे ज्यादा दिक्कत पैदल चलने वालों को होती है। याचिका में मांग की गई कि अवैध रूप काम करने वाले मैकेनिकों को मैकेनिक जोन में शिफ्ट किया जाये।

Next Post

बुजुर्ग कर्मचारी व दिवंगत कर्मियों की विधवाएं स्वयं हुई हाजिर

Tue Feb 17 , 2026
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट में सोमवार को राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस के कारण कोई भी वकील पैरवी करने नहीं पहुंचा। जिस कारण जस्टिस डीडी बंसल की एकलपीठ के समक्ष बुजुर्ग कर्मचारी व दिवंगत कर्मियों की विधवाएं स्वयं पेश हो गईं। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और उनके हक के भुगतान में विलंब […]

You May Like