प्रदर्शन: धर्म परिवर्तन के दबाव और प्रताड़ना का आरोप, पीड़ित किन्नर ने सुनाई आपबीती

भोपाल: राजधानी भोपाल में एक किन्नर युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बचपन से वह सुरैया हाजी उर्फ रसीद के संपर्क में रही और उन्हीं के कहे अनुसार जीवन व्यतीत करती रही। पीड़िता के अनुसार जैसे-जैसे वह बड़ी हुई और अपने परिजनों से मिलना-जुलना तथा घर के पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों में शामिल होना शुरू किया, तब से सुरैया हाजी को आपत्ति होने लगी। आरोप है कि उस पर परिवार से संपर्क न रखने और एक विशेष धर्म के अनुसार जीवन जीने के लिए लगातार दबाव बनाया गया।

पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसने आरोप लगाया कि एक बार उसे घर की चौथी मंजिल पर बने लोहे के पिंजरे में बंद कर मारपीट की गई तथा गर्म सलाखों से दागा गया, जिसके निशान आज भी उसके शरीर पर मौजूद हैं।पीड़िता ने यह भी बताया कि एक अवसर पर वह अपने दो किन्नर साथियों के साथ मंदिर गई थी, जिसकी जानकारी मिलने पर तीनों के साथ मारपीट की गई और उनके बाल काट दिए गए। मामले को लेकर पीड़िता ने प्रदर्शन कर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

Next Post

राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में आचार्य प्रदीप शास्त्री को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Tue Feb 10 , 2026
भोपाल: ज्योतिष, वास्तु एवं कर्मकांड के प्रखर विद्वान आचार्य प्रदीप शास्त्री को महर्षि वराह मिहिर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गोविंदपुरा स्थित कैरियर कॉलेज में जीवन वैभव ग्रुप द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया।आचार्य प्रदीप शास्त्री, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. हेमचंद्र पाण्डेय […]

You May Like