इंदौर: किशनगंज थाना क्षेत्र में खेत की सीमा चिन्ह लगाने पहुंचे राजस्व अमले के साथ बदसलूकी कर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है. घटना बंजारी क्षेत्र में इस्माईल के खेत पर हुई.थाना प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि सीमांकन कार्य के दौरान तीन लोगों ने मौके पर पहुंचकर अश्लील गालियां दीं, झूमाझटकी करते हुए धक्का-मुक्की की और काम रुकवा दिया.
फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने सिराज उर्फ सिज्जू, आयाज उर्फ अज्जू और समर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.
