कुत्ते के काटने से 6 साल के मासूम की मौत

दतिया: जिले के सपा पहाड़ पर रहने वाले 6 साल के एक मासूम की आवारा कुत्ते के काटने से मौत हो गई। कुत्ते ने बच्चे के मुंह और हाथ पर नोच लिया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।दतिया के कल्लू प्रजापति का 6 वर्षीय बेटा हंस रोज की तरह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने उस पर अचानक हमला कर दिया और मुंह व हाथ पर बुरी तरह काट लिया। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।

अस्पताल के स्टाफ ने उसे समय पर वैक्सीन लगवाने की सलाह दी।परिजनों ने बच्चे को रैबीज की वैक्सीन लगवाई। उसी शाम जब हंस स्कूल से घर लौटा, तो उसने सिर दर्द की शिकायत की। उसके मुंह से लार भी बहने लगी। घबराए परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां उसे पीआईसीयू में भर्ती किया गया।जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे में रैबीज के लक्षण देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर में इलाज के बाद परिजन उसे झांसी लेकर गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने इलाज करने से इनकार कर दिया। आखिर में मासूम की मौत हो गई।

Next Post

किसान ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी

Mon Feb 9 , 2026
दतिया: ग्राम पठरा में किसान ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। परशुराम यादव नामक किसान ने कुएं में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। अपने भतीजे सुरेन्द्र यादव की हत्या से किसान डिप्रेशन में रहता था। यह उनाव थाना क्षेत्र के ग्राम पठरा की घटना है। सूचना मिलते ही मौके पर […]

You May Like

मनोरंजन