पुलिस आरक्षक को मारा चाकू, नगदी लूटी

जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत मोहनिया में चार अज्ञात लुटेरों ने महज 20 रुपये न देने पर बालाघाट पुलिस में पदस्थ एक आरक्षक पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाशों ने आरक्षक को घायल कर उसकी जेब से आठ हजार रुपये से अधिक की नकदी से भरा पर्स लूट लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालाघाट जिले में पदस्थ आरक्षक कुलदीप रावत अपने एक मित्र के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जबलपुर आए थे। अंत्येष्टि में वे मोहनिया मुक्तिधाम पहुंचे थे। इसी दौरान मोहनिया शराब दुकान के समीप चार अज्ञात युवकों ने उन्हें घेर लिया था।

Next Post

पत्नी और सास पर आरोप लगाते हुए पहले वीडियो बनाया और फिर फांसी पर लटक गया

Fri Nov 20 , 2026
ग्वालियर। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महलगांव स्थित सरकारी मल्टी में एक टैक्सी चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की। जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास, साली और साली के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का […]

You May Like