दीवाली पर रिलीज होगी सिंघम अगेन

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन दीवाली के अवसर पर रिलीज होगी।

फिल्मकार रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन में कॉप यूनिवर्स के तीनों हीरो अजय देवगन,अक्षय कुमार, और रणवीर सिंह एक साथ दिखाई देंगे।
इस फिल्म में करीना कपूर और दीपिका पादुकोण भी दिखेंगी।
वहीं विलेन के रोल में अर्जुन कपूर हैं।

फिल्म सिंघम अगेन के निर्दशक र रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज की जानकारी दी।
रोहित शेट्टी ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, शेर आतंक मचाता है, जख्मी शेर तबाही।
इस दीवाली एक बार फिर सिनेमाघरों में मिलते हैं।

Next Post

अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा का फर्स्ट पोस्टर रिलीज़

Sat Jun 15 , 2024
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म सरफिरा का फर्स्ट पोस्टर रिलीज़ हो गया है। अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म ‘सरफिरा’ से एक बार फिर दर्शकों को इंस्पायर करने के लिए तैयार हैं। ‘सरफिरा’ 12 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म दर्शको […]

You May Like