गोली लगने से घायल  वन समिति अध्यक्ष ने तोड़ा दम

ओंकारेश्वर। ओंकारेश्वर वन परिक्षेत्र के वन समिति अध्यक्ष धनसिंह पिता बद्री विशाल निवासी झिलार थाना मान्धाता को पांच दिन पूर्व मजदूरी के विवाद के चलते मजदूर सुरसिंह ने बंदूक से गोली मार दी थी। गोली कमर में आर पार हो गई थी। धनसिंह को शासकीय अस्पताल ओम्कारेश्वर फिर सनावद भेजा। प्राथमिक इलाज के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर में इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मृत्यु हो गई। घटना वाले दिन से अपराधी सुरसिंह फरार है। पुलिस अब तक उसे गिरफ्त नहीं कर पाई है। धनसिंह की मौत से इलाके में भय व्याप्त है।

Next Post

8वीं मंजिल से गिरी छात्रा की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Sat Jun 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email *जब छात्रा दशहरा मैदान जाने की कहकर निकली थी तो पांच किमी दूर अपार्टमेंट में कैसे पहुंच गई…* ग्वालियर। गोला का मंदिर द लिगेसी अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से गिरकर केन्द्रीय विद्यालय की छात्रा की मौत की […]

You May Like