
शाजापुर। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरूद्ध सतत अभियान चलाए जाने के तारतम्य में आज मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण के लिए वृत्त क्रमांक 2 शाजापुर एवं वृत्त शुजालपुर अंतर्गत रुलकी कंजर डेरा एवं सुभाषनगर कंजर डेरे में पुलिस व आबकारी बल द्वारा सामूहिक दबिश के दौरान लगभग 2800 किलोग्राम लाहन, जिसे मौके पर नष्ट किया एवं 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त हुई, जिस पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा के तहत कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए. उक्त कार्यवाही में बेरछा थाना प्रभारी भरत सिंह किराड व थाना बल, सुंदरसी थाना बल, अवन्तिपुर बड़ोदिया, थाना बल कालापीपल, थाना प्रभारी जगेत, उपनिरीक्षक रवि भंडारी, मुनेश्वर भगत व थाना बल तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बबीता शिंदे, आबकारी उप निरीक्षक सुरेश पटेल, मीनाक्षी बोरदिया, महेंद्र परमार, आबकारी आरक्षक लखन सिंह सिसोदिया, राकेश जमरा, अमित शर्मा तथा सैनिक देवकरण व बाबूलाल का विशेष योगदान रहा.