अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, तलवार चाकू गड़ासा बरामद

इंदौर:अवैध हथियार लेकर घुम रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तलवार, चाकू और एक गड़ासा बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की.चैकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त रूख दिखाते हुए शहर के तीन इलाकों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पहली कार्रवाई गांधी नगर पुलिस ने की. प्रधान आरक्षक सुनील चौहान की टीम ने अजय उर्फ अज्जु पोटली उम्र 30 वर्ष, निवासी बाहुबली नगर गांधी नगर को पितृ पर्वत के पीछे से पकड़ा.

उसके पास से लोहे का एक गड़ासा मिला. इसी तरह दूसरी कार्रवाई एमआईजी थाना क्षेत्र में की गई. प्रधान आरक्षक चंदर सिंह चौहान ने बताया कि रुस्तम का बगीचा में रहने वाले 21 वर्षीय सागर मिमरोट एलआईजी कॉलोनी में शिव मंदिर के सामने वाली गली से पकड़ा. आरोपी तेज धारदार तड़तड़ी चाकू लेकर घूम रहा था. इसी तरह की तीसरी कार्रवाई रावजी बाजार पुलिस ने की.

प्रधान आरक्षक प्रतिपाल ने बताया कि मुराई मोहल्ला स्थित गाड़ी अड्डा ब्रिज के उपर से 23 वर्षीय अजय उर्फ फौजा को एक धारदार तलवार के साथ गिरफ्तार किया है. तीनों ही मामलों में एडीसीपी का कहना है कि अवैध हथियार रखने पर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं, वे यह हथियार कहां से लाए इसका मकस्द क्या है.

Next Post

बस कंडक्टर की मौत में हत्या का मामला हुआ दर्ज

Fri Dec 19 , 2025
इंदौर: एमआईजी थाना क्षेत्र में बस के नीचे मिले कंडक्टर की संदिग्ध मौत ने नया मोड़ ले लिया. प्रारंभिक रूप से हादसा मान रही पुलिस ने शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है. रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर चोटों के स्पष्ट निशान सामने […]

You May Like