एमडी ड्रग्स तस्करी में फरार चल रहा आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर गिरफ्तार

इंदौर:शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी पेशे से प्रॉपर्टी ब्रोकर है और उसके खिलाफ पूर्व से हत्या, अड़ीबाजी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे दर्जनों गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थों के स्रोत और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायरों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी के अनुसार वर्ष 2025 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के अपराध में पूर्व में आरोपी चिराग पिता यशवीर सिंह निवासी शांतिनाथपुरी, द्वारकापुरी को गिरफ्तार किया गया था। तब पुलिस ने चिराग के पास से 10.10ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स और एक एक्टिवा जब्त की थी, जिसकी कुल कीमत करीब 1 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई थी। इस मामले की विवेचना के दौरान समाजवादी इंद्रा नगर निवासी राकेश पिता मनोहर लाल तंवर की संलिप्तता सामने आई थी। वारदात के बाद से ही आरोपी राकेश लगातार फरार चल रहा था।क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर फरार आरोपी राकेश तंवर को गिरफ्तार कर लिया। 12 वीं तक पढ़ा-लिखा आरोपी राकेश प्रॉपर्टी ब्रोकिंग का काम करता है और बेहद आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ शहर के छत्रीपुरा, मल्हारगंज, चंदन नगर, एरोड्रम, तुकोगंज, अन्नपूर्णा और बाणगंगा थानों में हत्या के प्रयास, रंगदारी, अवैध हथियार रखने तथा एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 12 मामले दर्ज हैं

Next Post

फूटी कोठी के पास युवती और उसके साथी ने चाकू दिखाकर लूटी एक्टिवा

Sat Aug 8 , 2026
इंदौर:अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में फूटी कोठी चौराहे के समीप लूटपाट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बिना नंबर की स्कूटी से आए एक युवक और युवती ने फरियादी का पीछा कर उसे रोका और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद आरोपी युवक ने जेब से चाकू निकाल लिया, […]

You May Like