भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले आज सोमवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद के सदस्यों और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे।
बैठक में मानसून सत्र के संभावित एजेंडे और सदन के सुचारु संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी पक्षों के बीच संवाद और सहयोग की भावना के साथ सत्र के संचालन पर जोर दिया। माना जा रहा है कि सत्र के दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों को सदन में रख सकती है, वहीं विपक्ष भी विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
