परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित

छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए परासिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनोद मालवीय को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर की गई।

जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव ने बताया कि विनोद मालवीय द्वारा की गई गतिविधियों से पार्टी संगठन की छवि को नुकसान पहुंचा है। इसे गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में मानते हुए यह कठोर निर्णय लिया गया है।

राजनीतिक हलकों में मचा हड़कंप

नगर पालिका अध्यक्ष के निष्कासन से छिंदवाड़ा जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस फैसले का असर आने वाले दिनों में स्थानीय राजनीति और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर पड़ सकता है।

भाजपा की इस कार्रवाई को संगठन में अनुशासन बनाए रखने के संदेश के रूप में देखा जा रहा है। गोरलतलब हों की बीते दिनों नपाध्यक्ष विनोद मालवीय के कुछ आपत्ति जनक ऑडियो वायरल हुए थे, जिस पर पार्टी ने संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की है।

Next Post

एपस्टीन के संपर्कों में फिल्म, टेक और राजनीति की बड़ी हस्तियाँ

Sat Jan 31 , 2026
नईदिल्ली। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट द्वारा जारी की गई नई एपस्टीन फाइल्स में यह सामने आया है कि दिवंगत फाइनेंसर जेफ्री एपस्टीन के संपर्कों का दायरा केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें फिल्म इंडस्ट्री, टेक जगत और राजनीति से जुड़ी कई हाई-प्रोफाइल हस्तियाँ शामिल थीं। सार्वजनिक किए गए […]

You May Like