दो ट्रेलरों की टक्कर में चालक की मौत

भरतपुर, (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग सँख्या 21 पर आमोली टोल प्लाजा के पास गुरुवार शाम दो ट्रेलरों की टक्कर होने से एक चालक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान अलवर जिले के कठूमर निवासी राकेश गुर्जर के रूप में हुई है। हादसे के बाद दूसरे ट्रेलर का चालक अपनी गाड़ी की चाबी लेकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा आगे चल रहे ट्रेलर द्वारा तेज रफ्तार में चलते हुए टोल के पास अचानक ब्रेक लगाने से हुआ जिससे उसके पीछे चल रहा ट्रेलर आगे बाले ट्रेलर से भिड़ गया। इससे राकेश गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गयी।
हादसे के बाद राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से करीब दो घण्टे तक यातायात अवरुद्ध रहा जिसे बाद में एकतरफा करके शुरु कराया गया।

Next Post

भजनलाल के नेतृत्व में अग्रणी राजस्थान की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहा राजस्थानः बैरवा

Fri Jan 30 , 2026
जयपुर, (वार्ता) राजस्थान में शाहपुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक लालाराम बैरवा ने कहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं और राजस्थान को अग्रणी प्रदेश बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। श्री बैरवा 16वीं […]

You May Like

मनोरंजन