भोपाल: सेफ्टी काउंसिल भोपाल द्वारा मंगलवार को सेफ्टी अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कारखाना भोपाल को वर्ष 2025 के लिए स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सेवन स्टार-प्लेटिनम श्रेणी अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह अवार्ड कैबिनेट मंत्री कृष्णा गौर द्वारा दिया गया.
उच्च स्तरीय सुरक्षा मानकों पर मिला अवार्ड
सेफ्टी काउंसिल मध्य प्रदेश द्वारा यह अवार्ड कार्यस्थल पर स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं सतत प्रयासों के लिए प्रदान किया जाता है. कारखाने में उच्च स्तरीय सुरक्षा मानकों, सुरक्षित कार्यप्रणाली तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रभावी अनुपालन को इस सम्मान का आधार माना गया है. यह पुरस्कार मिलने पर इस अवसर पर मुख्य कारखाना प्रबंधक प्रफुल्ल वी.कोहाड़ ने बताया कि कारखाने में सुरक्षा से संबंधित मानदंड उच्च स्तर के हैं तथा भविष्य में भी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाता रहेगा.
