विदेशी मुद्रा भंडार 4.9 अरब डॉलर गिरकर 685.7 अरब डॉलर पर

मुंबई, 25 मई (वार्ता) स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आारक्षित निधि में भारी कमी होने से 16 मई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.9 अरब डॉलर लुढ़ककर 685.7 अरब डॉलर पर आ गया।

 

वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.6 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 690.6 अरब डॉलर पर रहा था।

 

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 16 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 27.9 करोड़ डॉलर की मजबूती के साथ 581.7 अरब डॉलर पर पहुंच गई। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 5.1 अरब डॉलर की भारी गिरावट आई और यह घटकर 81.2 अरब डॉलर पर आ गया।

 

इसी तरह आलोच्य सप्ताह एसडीआर 4.3 करोड़ डॉलर कम होकर 18.5 अरब डॉलर रह गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि में 30 लाख डॉलर की कमी आई और यह पिछले सप्ताह के मुकाबले घटकर 4.4 अरब डॉलर पर आ गई

Next Post

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया गुजरात टाइटंस को 231 रनों का लक्ष्य

Sun May 25 , 2025
अहमदाबाद 25 मई (वार्ता) डेवाल्ड ब्रेविस (57) और डेवन कॉन्वे (52) रनों की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 67वें मैच में गुजरात टाइटंस को 231 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। आज यहां चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र […]

You May Like