सीएम डॉ यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ 2028 प्रदर्शनी का किया अवलोकन, पोषण योजना के विशेष भोज में हुए शामिल

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान सिंहस्थ 2028 की तैयारियों से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सिंहस्थ के सफल आयोजन हेतु की जा रही व्यवस्थाओं, विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत आयोजित विशेष भोज कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

उन्होंने विद्यार्थियों के साथ भोजन कर योजना की प्रभावशीलता की जानकारी ली और कहा कि यह योजना बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने के साथ-साथ शिक्षा में उनकी उपस्थिति बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने संदीपनी शासकीय उच्चतर विद्यालय, महाराजवाड़ा क्रमांक-3 का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, अधोसंरचना और छात्रों से संवाद कर शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

Next Post

मेन के बांगोर हवाई अड्डे पर निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त

Mon Jan 26 , 2026
वाशिंगटन, 26 जनवरी (वार्ता) अमेरिका में मेन के बांगोर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार शाम उड़ान भरते समय आठ लोगों को ले जा रहा एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने दुर्घटना की पुष्टि की है। सीएनएन के अनुसार, विमान में सवार लोगों के घायल होने […]

You May Like