ग्राम दरूअन में तेन्दुआ की मौत

भिण्ड: वन्यजीव तेन्दुआ की मृत्यु की घटना ग्राम दरूअन के राजस्व क्षेत्र ग्राम पंचायत विण्डवा बीट भदाकुर के समीप वनपरिक्षेत्र अटेर में हो गई। एनटीसीए नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मप्र भोपाल से जारी दिशा-निर्देश अनुरूप घटना स्थल के आस-पास छानबीन की गई।

पोस्टमार्टम विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सकों डॉ. शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया, डॉ. स्वदेश थापक, मुकेश सुमन द्वारा किया गया। वन्यजीव तेन्दुआ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं। निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह, भस्मीकरण कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है।

Next Post

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि श्रद्धा और संकल्प के साथ मनी

Sun Jan 25 , 2026
ग्वालियर : राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि आज रविवार को उनके गृहनगर ग्वालियर में श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता के भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। शहर में कई जगह कार्यक्रम आयोजित कर राजमाता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।राजमाता कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला ने राजमाता की प्रतिमा […]

You May Like