
अनूपपुर । जिले के जैतहरी विकास खंड के ग्राम मुंडा में गुरूवार-शुक्रवार की रात विचरण करते हुए सफेद रंग का नर भालू शावक की अचानक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर भालू के शव को बाहर निकाल कर परीक्षण कर अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र जैतहरी के गढ़ियाटोला भी अंतर्गत मुंडा गांव की चूहिराटोला निवासी मनदेव राठौर के खेत में कुआं है। इसमें गुरुवार-शुक्रवार की रात भालू के गिरने एवं तेज आवाज को सुनकर ग्रामीणों ने गढ़ियाटोला वनरक्षक नरेंद्र पटेल को सूचना दी।
वन विभाग ने भालू को कुएं से बाहर निकाला
सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और भालू को कुएं से बाहर निकाल कर परीक्षण किया, जिसमें सफेद नर भालू शावक मृत पाया गया। मृत भालू के शव को वन डिपो जैतहरी लाकर शव परीक्षण कराने बाद वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार की कार्यवाही की गई।
