तीन बच्चों के पिता ने फांसी लगाकर दी जान

इंदौर: चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक तीन बच्चों का पिता था और ठेकेदारी का काम करता था. घटना के समय उसकी पत्नी मायके गई हुई थी.घटना न्यू व्यास नगर की है, जहां रहने वाले 38 वर्षीय संजय पिता मांगीलाल गुरुवार रात अपने कमरे में सोने गया था.

शुक्रवार सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर उसकी मां उसे जगाने कमरे में पहुंची, जहां वह फंदे पर लटका मिला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. चंदन नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है.

Next Post

64 लाख के प्लॉट का झांसा देकर साढ़े आठ लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri Jan 23 , 2026
इंदौर:लसुडिया थाना क्षेत्र में प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. स्कीम-78 में 64 लाख रुपए कीमत का प्लॉट सस्ते दाम पर दिलाने का झांसा देकर फरियादिया से ऑनलाइन और नकद रूप में 8 लाख 46 हजार रुपए ऐंठने वाले शातिर जालसाज को पुलिस […]

You May Like