सिंगरौली: नपानि क्षेत्र अंतर्गत संचालित जल प्रदाय व्यवस्था एवं अमृत योजना के तहत चल रहे कार्यों का आज दिन सोमवार को इंजीनियर-इन-चीफ, भोपाल आनंद सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान दोनों वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट डब्ल्यूटीपी निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एसटीपी एवं पानी की टंकियों का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्री सिंह के समक्ष ही जल की गुणवत्ता जांच वाटर टेस्टिंग कराई गई, जिसमें जल निर्धारित मापदंडों के अनुसार सुरक्षित पाया गया। श्री सिंह द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माणाधीन कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि ननि क्षेत्र के समस्त वार्डों में नियमित रूप से जल की गुणवत्ता जांच की जाए। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
