चिलरी खरीदी केन्द्र से किसानों की लाखों की धान गायब

सीधी। जिले के धान खरीदी केन्द्र चिलरी से किसानों की लाखों रुपए की धान गायब होने का मामला सामने आया है। किसानों ने खरीदी केन्द्र के प्रभारी आशीष मिश्रा पर धान गायब करने के आरोप लगाए हैं। घटना शुक्रवार देर रात हुई, इसके बाद शनिवार को किसानों ने केन्द्र पर हंगामा किया और रविवार को डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी खाद्य आपूर्ति अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपी।

किसान अजय सिंह बघेल ने बताया कि उन्होंने खरीदी केन्द्र में करीब 400 क्विंटल से अधिक धान रखी थी जिसमें से आधी धान गायब हो गई है। इसी तरह करीब 15 अन्य किसानों की धान भी कम पाई गई है। किसानों का कहना है कि यह नुकसान लाखों रुपए का है। किसानों ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद से खरीदी केन्द्र के प्रभारी आशीष मिश्रा और कम्प्यूटर ऑपरेटर दोनों ही अनुपस्थित हैं। इससे किसानों का शक और गहरा गया है। नाराज किसानों ने केन्द्र पर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा है कि जब तक उनकी गायब धान वापस नहीं मिलती, तब तक वे खरीदी केन्द्र से एक भी बोरी धान बाहर नहीं जाने देंगे। मौके पर काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। किसानों को उम्मीद है कि जांच के बाद उनकी गायब धान वापस दिलाई जाएगी।

प्रभारी खाद्य आपूति ने किया निरीक्षण

सूचना मिलने पर प्रभारी खाद्य आपूर्ति अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर प्रियल सिंह राठौर ने मौके पर पहुंची और खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खरीदी प्रक्रिया में लापरवाही सामने आई है। डिप्टी कलेक्टर प्रियल सिंह राठौर ने किसानों को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर हमले की योजना के दावों को किया खारिज

Sun Jan 18 , 2026
तेहरान, 18 जनवरी (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने अमेरिकी विदेश विभाग के उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया है कि ईरान पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों पर हमले की योजना बना रहा है। उन्होंने शनिवार को अधिकारिक समाचार एजेंसी इरना को […]

You May Like