रेल मंडल कार्यालय में टिप्पण एवं आलेखन प्रतियोगिता तथा हिंदी निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न


मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जबलपुर के सेठ गोविंददास हिंदी पुस्तकालय, जबलपुर : अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओं के प्रथम दौर के अंतर्गत आज 11.06.2024 को दोपहर-12 बजे से हिंदी टिप्पण एवं आलेखन प्रतियोगिता तथा शाम-4 बजे से हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन राजभाषा अधिकारी श्री डी.के.शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया। राजभाषा विभाग से किशोर कुमार साहू-वरिष्ठ अनुवादक ने कार्यक्रम का संचालन किया।

उक्त प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए राजभाषा अधिकारी श्री डी.के.शक्ला ने कहा कि मंडल पर राजभाषा प्रयोग प्रसार की स्थिति संतोषप्रद है। कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा के प्रयोग प्रसार के लिए माहौल बनाने में इस प्रकार की प्रतियोगिताऐं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रथम दौर की मंडल पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को द्वितीय दौर की क्षेत्रीय कार्यालय की प्रतियोगिताओं में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। राजभाषा हेतु सभी को प्रेरित करके उन्होंने सबकी तालियां बटोरी। दोंनो प्रतियोगिताओं में कुल 40 कर्मचारियों भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ अनुवादक श्री किशोर कुमार साहू ने कार्यालयीन कार्य राजभाषा में ही करने का सबसे आग्रह कर आभार प्रदर्शन कर समापन की घोषणा की।
*****
गुन्नार सिंह
सहायक वाणिज्य प्रबंधक जबलपुर

Next Post

घर में चोरी करने वाला निकला बेटा

Tue Jun 11 , 2024
नवभारत न्यूज रीवा, 11 जून, गोविन्दगढ़ थाना अन्तर्गत चार माह पूर्व सूने घर का ताला तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी और पुलिस मामले की जांच कर रही थी. पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को […]

You May Like