घोटी गांव में युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, इलाज के दौरान नागपुर में तोड़ा दम

सौसर। कन्हान क्षेत्र के ग्राम घोटी में एक 30 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान निखिल पिता सेवाराम बल्कि के रूप में हुई है।

इलाज के दौरान नागपुर में तोड़ा दम

परिजनों के अनुसार, युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल उपचार के लिए नागपुर स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बताया गया कि इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्ज बनी मौत की वजह

प्राथमिक जानकारी और ग्रामीणों के बीच चर्चा के अनुसार, आत्महत्या के पीछे का मुख्य कारण माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्ज का भारी बोझ बताया जा रहा है। युवक पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी और किश्तों के भुगतान को लेकर मानसिक तनाव में था। हालांकि, पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

बहरहाल लोधीखेड़ा थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना नागपुर की है, इसलिए वहां से मर्ग डायरी प्राप्त होते ही विधिवत केस दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी।

Next Post

गंदे पानी की शिकायत वाले घर पहुंचकर पर कलेक्टर ने देखी हकीकत

Fri Jan 9 , 2026
ग्वालियर। सीएम हेल्पलाइन पर गंदे पानी की शिकायत सामने आने पर कलेक्टर रूचिका चौहान ने लक्ष्मण तलैया पहुंचकर वस्तुस्थिति जानी। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ता से चर्चा की और उनके घर के अंदर जाकर पानी चैक किया। निरीक्षण से पूर्व गंदे पानी की समस्या का पीएचई विभाग द्वारा निराकरण कर दिया […]

You May Like