सर्वसम्मति से बने कुशवाह समाज के जिलाध्यक्ष एवं युवा अध्यक्ष 

ब्यावरा। कुशवाह समाज के जिला अध्यक्ष एवं युवा जिला अध्यक्ष का निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ. नव नियुक्त जिलध्यक्षों का बुधवार को नगर में भव्य स्वागत जुलूस निकाला गया.

सर्वसम्मत सहमति से मोहन कुशवाह को जिला अध्यक्ष एवं भारत सिंह कुशवाह को युवा जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया. बुधवार को नवीन दशहरा मैदान से स्वागत जुलूस प्रारंभ हुआ. बड़ी संख्या में समाज बंधु शामिल हुए.

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं, साफा एवं नारों के साथ आत्मीय स्वागत किया गया. समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में एक नई दिशा, ऊर्जा और मजबूती प्राप्त होगी.

समाजहित, संगठन की एकता और भविष्य की योजनाओं पर भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ. कार्यक्रम में ब्यावरा नपाध्यक्ष पवन कुशवाह, जीरापुर नपं अध्यक्ष पवन कुशवाह, खुजनेर नपं उपाध्यक्ष बाबूलाल कुशवाह, इंदरलाल नेताजी, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, दिलीप कुशवाह पचोर, देवीलाल कुशवाह, डूंगरसिंह कुशवाह, श्रीकांत पटवारी, रामचंद्र बखतपुरा, मोतीलाल कुशवाह, गौरीशंकर कुशवाह, डॉ बाबूलाल, रामजीलाल कुशवाह मंचासिन रहे.

Next Post

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निर्वाचन को लेकर एक और याचिका दायर

Wed Jan 7 , 2026
जबलपुर। भाजपा के सुरखी विधायक और राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निर्वाचन को लेकर एक बार फिर संवैधानिक सवाल खड़े हो गए हैं। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रतिनिधित्व को अनिश्चितकाल तक लंबित नहीं रखा […]

You May Like