बूथ चलो, गांव चलो अभियान: भिलाखेड़ी में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन, रंजीत चौधरी अध्यक्ष नियुक्त

भोपाल। कांग्रेस पार्टी के ‘बूथ चलो, गांव चलो’ अभियान के तहत शनिवार को नर्मदापुरम जिले की निम सड़िया पंचायत के भिलाखेड़ी गांव में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी का विधिवत गठन किया गया। नवगठित समिति का अध्यक्ष रंजीत चौधरी को नियुक्त किया गया। साथ ही महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक, सोशल मीडिया, बाल कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवा दल एवं बीएलए प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी ओम पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत पांडे सहित वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर किसान संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें किसानों की समस्याओं और सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों पर चर्चा की गई।

बाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर की घटना को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को “लोकतंत्र पर हमला” करार देते हुए प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की। पटवारी ने चेतावनी दी कि यदि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस्तीफा नहीं दिया तो 11 जनवरी को इंदौर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

 

 

Next Post

गेहूं मजबूत; चावल, चीन, खाद्य तेल, दालों में साप्ताहिक गिरावट

Sun Jan 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव घट गये जबकि गेहूं में तेजी रही। चीनी, दालों और खाद्य तेलों में भी नरमी रही। सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 21 रुपये टूटकर सप्ताहांत पर 3,808 रुपये प्रति क्विंटल रहा। गेहूं […]

You May Like