
ग्वालियर। जन सहयोग जन कल्याण बहुद्देशीय समिति ग्वालियर के अध्यक्ष उमेश कुशवाह ने ग्वालियर नगर निगम से मांग की है कि शहर के विभिन्न चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, अस्पताल आदि स्थानों पर कड़कड़ाती हुई भीषण ठंड को देखते हुए अलाव लगाए जाए, क्योंकि मरीज के अटेंडर, यात्री, फुटपाथ पर रहने वाले प्रवासी मजदूरों को ठंड का सितम झेलना पड़ रहा है सर्द रात गुजरना दुष्कर हो रहा है। अध्यक्ष उमेश कुशवाह ने बताया कि ग्वालियर नगर निगम प्रशासन प्रत्येक वर्ष भीषण ठंड में अलाव लगता आ रहा है लेकिन इस वर्ष हुआ है।
जन सहयोग जन कल्याण बहुद्देशीय समिति कई सामाजिक कार्य करती रही है। हाल ही में भीषण ठंड को देखते हुए सर्दी के सितम से राहत देने के लिए दूर दूर से इलाज कराने के लिए आए मरीजों एवं उनके अटेंडरों को निःशुल्क कम्बल उपलब्ध कराने हेतु 1000 बिस्तर अस्पताल में कम्बल बैंक का शुभारंभ किया है।
