कृति खरबंदा ने पति पुलकित सम्राट को जन्मदिन पर खूबसूरत तस्वीरों के साथ दी खास बधाई

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्रीकृति खरबंदा ने आज ( 29 दिसंबर,) को अपने पति पुलकित सम्राट को खास तरीके से बधाई दी है। कृति खरबंदा नेपुलकित सम्राट का जन्मदिन बेहद खास अंदाज़ में मनाते हुए सोशल मीडिया पर उनदोनों की कुछ अनदेखी और खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिनसे उनके फैंस को उनके निजी पलों और साथ बिताए गए खास लम्हों की झलक देखने को मिली।

तस्वीरों के साथ कृति ने एक प्यार भरा नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे माय फेवरेट! हमेशा साथ, हमेशा मेरा, हमेशा हमारा।” हालांकि सोशल मिडिया पर सुर्खी बटोर रहा कृति का यह प्यार भरा संदेश, न सिर्फ उनके रिश्ते की गहराई और अपनापन बता रहा है, बल्कि उनके बीच के भावनात्मक जुड़ाव को भी बखूबी दर्शा रहा है।

गौरतलब है कि साझा की गई इन अनदेखी तस्वीरों में कृति और पुलकित की शानदार केमिस्ट्री और सहज बॉन्डिंग साफ नज़र आ रही है, जिसने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। दोनों की मुस्कान, साथ में बिताए सुकून भरे पल और एक-दूसरे के प्रति प्यार ने पोस्ट को और भी खास बना दिया।

यही वजह है कि कृति और पुलकित को इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिना जाता है। उनकी सादगी, ईमानदार रिश्ते और खुलकर प्यार जताने की आदत उन्हें फैंस के और करीब लाती है। कृति की यह जन्मदिन की शुभकामना न सिर्फ पुलकित के खास दिन का जश्न है, बल्कि उनके रिश्ते की गर्माहट और साथ को और भी खूबसूरती से उजागर कर रही है।

 

 

Next Post

 पीट-पीट कर हत्या करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

Tue Dec 30 , 2025
सतना: जिले के नागौद थाना क्षेत्र अंतर्गत अटरा गांव में पीट-पीट कर हत्या कर दिए जाने की 2 दिन पुरानी घटना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि इस मामले में फरार 3 आरोपियों की तलाश की जा रही है.नागौद थाना प्रभारी […]

You May Like