सतना : पारिवारिक विवाद से आक्रोशित होकर आरोपी ने घर को आग के हवाले कर दिया. यह तो गनीमत रही कि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. वहीं घटना को अंजाम देने के 4 दिनों बाद तक छिपते आ रहे आरोपी को तक पुलिस ने सोमवार को दबोच लिया.मैहर जिले के अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ककरा निवासी फुल्ली सिंगरहा द्वारा शिकायत की गई थी.
फुल्ली ने पुलिस को बताया कि 24 दिसंबर की शाम लगभग 7 बजे उनके नाती-दामाद दीपक सिंगरहा ने घरेलू विवाद को लेकर नातिन राजकुमारी के साथ विवाद व गाली-गलौच की. जिसके बाद वह वह बच्चों सहित बहू पार्वती के घर जाकर सो गया. लेकिन रात के लगभग 12:30 बजे दीपक सिंगरहा एक बार फिर घर के सामने आकर गालियां देने लगा.
इतना ही नहीं बल्कि दीपक ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर में आग लगा दी. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वाराद आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की. लेकिन 4 दिनों तक आरोपी पुलिस को छकाता रहा. वहीं सोमवार को मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे दबोचते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.
