गत चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) ने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व लेग-स्पिनर क्रिस्टन बीम्स को अपना स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी की इसकी घोषणा कर दी है।
महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत 9 जनवरी 2026 से होने जा रही है। इस सीजन के लिए लगभग सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं डब्ल्यूपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) ने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व लेग-स्पिनर क्रिस्टन बीम्स को अपना स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को इसकी घोषणा की।
सोमवार को फ्रेंचाइजी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में क्रिस्टन ने कहा, “मैं यहां पहली बार कोच के तौर पर आई हूं। झूलन गोस्वामी जैसी महान खिलाड़ियों में से एक और जिनके खिलाफ मैंने क्रिकेट खेला है, यह उनके साथ काम करने का एक शानदार मौका है।”
