ब्यावरा। पीएम पोषण अनुश्रवण समिति की बैठक नवीन बीआरसी भवन में हुई, जिसमें कहा गया कि मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. एसडीएम गोविंद कुमार दुबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गये कि खाद्यान्न उठाव सभी समय पर करें. उचित मूल्य दुकान संचालक की जिम्मेदारी है कि वे सभी एमडीएम संचालक समूहों को समय पर खाद्यान्ह उपलब्ध करवाए.
बच्चों को मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध करवाए शाला में बच्चे भोजन मंत्र के साथ व्यवस्थित समय पर भोजन करें यह सुनिश्चित किया जाए इसके लिए समूह की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है कि वह गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाए. शाला परिसर में जहां किचन शेड है वहीं पर भोजन बनाया जाये.
टिफिन में 24 घंटे के लिए रखे सैंपल समुचित पूरी प्रक्रिया को प्रधानाध्यापक अपनी देखरेख में नियमित समूह के माध्यम से पूर्ण करवाए. एक टिफिन में सेंपल भी 24 घंटे के लिए शाला में रखे. किसी भी प्रकार की कमी होने पर या लापरवाही होने पर तत्काल रिपोर्ट करें. जनशिक्षक को निर्देश दिए कि वे प्रत्यक्ष शालाओं का भ्रमण करे वहां मध्यान्ह भोजन का अनुवीक्षण करे. साथ ही कहा गया कि शाला स्वच्छ सुंदर और व्यवस्थित हो. समय सारणी का उपयोग कर व्यवस्थित पढ़ाई करवाई जाए.
बैठक में बीईओ दिलीप कुमार शर्मा, बीआरसीसी जी.के. दुबे, सीएमओ सुठालिया, परियोजना अधिकारी आईसीडीएस, संकुल प्राचार्य, बीएसी, जनशिक्षक उपस्थित रहे.
