
ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता महाराज सिंह पटेल की अध्यक्षता में कांग्रेसजनो ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी पुण्य स्मृति को नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेसजनो ने डॉ. मनमोहन सिंह के जीवन, संघर्ष एवं देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर कांग्रेसजनो ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने भारत के आर्थिक पुनरुत्थान की नींव रखी और देश को वैश्विक पटल पर एक मजबूत अर्थव्यवस्था का स्वरूप प्रदान किया। डॉ. सिंह का जीवन एक जीवंत उदाहरण था समानता, दृढ़ निश्चय, साहस और गरिमापूर्ण व्यक्तित्व का। वे सच्चे अर्थों में देश की प्रगति के लिए समर्पित थे। वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने आर्थिक उदारीकरण की नीतियां लागू कर देश को दिवालिया होने की कगार से उबार लिया। उनके नेतृत्व में भारत ने न्यूक्लियर डील जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए, जिसने हमें ऊर्जा सुरक्षा प्रदान की। मनरेगा जैसी योजनाओं ने लाखों गरीबों को रोजगार का अवसर दिया और सामाजिक न्याय की बुनियाद मजबूत की। उनकी सादगी ऐसी थी कि वे कभी दिखावे से दूर रहे। ईमानदारी का प्रतीक, जो भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच भी अटल रहे। उनका समर्पण देश के प्रति इतना गहरा था कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को हमेशा राष्ट्रहित के अधीन रखा। वे एक ऐसे नेता थे, जो शब्दों से अधिक कर्मों से बोलते थे। आज के दौर में, जब राजनीति में नैतिकता की कमी खल रही है।पुण्यतिथि कार्यक्रम में तरूण यादव, सोहिल खान, संजीव दीक्षित, आशिक उस्मानी, राकेश बाथम, राशिद उस्मानी, शुभम सिकरवार, घनश्याम राजपूत आदि उपस्थित थे।
