महिला एवं बाल विकास में हड़कंप, परियोजना अधिकारी ज्योति चतुर्वेदी निलंबित

श्योपुर। विजयपुर के महिला एवं बाल विकास विभाग में अचानक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। विजयपुर-01 परियोजना की प्रभारी परियोजना अधिकारी ज्योति चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर श्योपुर के आदेश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा की गई।

निलंबन के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासनिक कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए पर्यवेक्षक श्रीमती अन्ना जादौन को विजयपुर-01 परियोजना का अस्थायी प्रभार सौंपा गया है।

आदेश की प्रतिलिपि भोपाल मुख्यालय सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है। विभागीय गलियारों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है।

Next Post

सांसद एवं मप्र कांग्रेस की सहप्रभारी संजना जाटव कल से तीन दिवसीय प्रवास पर

Fri Dec 26 , 2025
ग्वालियर। भरतपुर की सांसद एवं मप्र कांग्रेस कमेटी की सहप्रभारी श्रीमती संजना जाटव कल 27 दिसम्बर से ग्वालियर चंबल के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगी। सांसद संजना जाटव कल शनिवार दोपहर में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से ग्वालियर आने के बाद कांग्रेस दफ्तर पर संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंवाद एवं विभिन्न बैठकों में […]

You May Like