मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आसाम में वन्यजीव संरक्षण सेंटर का किया भ्रमण आज निवेश संभावनाओं पर चर्चा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आसाम के कोहोरा स्थित वन्य जीव कन्वेंशन सेंटर का भ्रमण किया। उन्होंने वन्य जीव संरक्षण, प्रजाति संवर्धन और अवैध शिकार पर नियंत्रण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वन्य जीव हमारी धरोहर हैं। उल्लेखनीय है कि इसी केंद्र में 2021 में 2,479 गैंडों के सींगों का दहन कर संरक्षण के प्रति दृढ़ संकल्प प्रदर्शित किया गया था।

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुवाहाटी में इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश सत्र में पूर्वोत्तर के उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। इस सत्र का उद्देश्य कृषि, फार्मा, टेक्सटाइल, पर्यटन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश संभावनाओं से निवेशकों को अवगत कराना है। मध्यप्रदेश की निवेश अनुकूल नीतियाँ और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर राज्य को औद्योगिक केंद्र के रूप में उभार रहे हैं।

 

Next Post

चक्रवाती तूफान शक्ति: महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी

Sun Oct 5 , 2025
पुणे, (वार्ता) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चक्रवाती तूफान शक्ति के कारण आगामी सात अक्टूबर तक महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य सरकार ने निचले इलाकों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने […]

You May Like

मनोरंजन